कांग्रेस इसी माह घोषित करेगी प्रत्याशी

DSC_2526उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस इसी माह लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। लोकसभा चुनावों के लिए उदयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने एक दिवसीय उदयपुर दौरे पर आए पायलट ने बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में दुगुनी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी तथा पिछले लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन को दोहराएगी। कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की घोषणा जल्द से जल्द हो ताकि प्रत्याशी चुनाव का प्रचार प्रसार कर सके ।
भाजपा के मिशन 272 या 25 पर पायलट बोले कि प्रजातंत्र में किसी को भी यह धारणा नहीं बनानी चाहिए कि मतदाता उसकी जेब में है। राजग ने जब के न्द्र में सरकार बनाई तो 22 दल उनके साथ थे, लेकिन अब केवल दो दल बचे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि केन्द्र में तीसरी बार संप्रग की सरकार बनेगी। राजस्थान में पार्टी संगठन में बदलाव के सवाल पर पायलट ने कहा कि इसमें निश्चित समय पर बदलाव किए जाएंगे।

Previous articleदेवहुति की शादी में हुआ 250 करोड़ का खर्च
Next articleझीलों की नगरी को भिखारियों से मुक्त कराएगा जिला प्रशासन