विवाहिता के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म

sagsaउदयपुर। एक विवाहिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसका अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला गोगुंदा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार बेड़ादिया निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि तीन माह पूर्व जाम्बुडिय़ा गांव में स्थित क्रेशर गिट्टी प्लांट पर वह मजदूरी करने गई थी। वहां पर आरोपी शंकर गमेती भी काम करता था। आरोपी ने विवाहिता को अन्य स्थान पर मजदूरी के लिए चलने के लिए कहा। इस पर विवाहिता आरोपी के साथ बाइक पर सवार होकर चली गई। उसी दौरान आरोपी उसे एकांत में ले गया, जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Previous articleझीलों की नगरी को भिखारियों से मुक्त कराएगा जिला प्रशासन
Next articleग्राफिक्स से होती है शादियों में सजावट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here