गूंगे छात्र को शिक्षक ने उठाकर फेंका

पिता ने कराया प्रतापनगर थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, शिक्षक ने कहा आरोप बेबुनियाद
20140221_111117उदयपुर। खेमपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ने एक गंूगे छात्र को उठाकर फेंक दिया, जिससे छात्र के हाथ में चोट आई है। यह आरोप लगाते हुए अभिभावक ने शारीरिक शिक्षक के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, शारीरिक शिक्षक ने उक्त आरोप को बेबुनियाद बताया है।
सूत्रों के अनुसार भूपालसागर हाल खेमपुरा निवासी गजेंद्र प्रसाद (१०) पुत्र भगवती प्रसाद पहली कक्षा में पढ़ता है। वह बोल नहीं सकता है। आरोप है कि कल प्रार्थना के समय बच्चे मस्ती कर रहे थे। इससे गुस्से में आकर शारीरिक शिक्षक कैलाश मीणा ने गजेंद्र को उठाकर फेंक दिया। इससे उसके एक हाथ में चोट आई है। इसी स्कूल में पढऩे वाले गजेंद्र के बड़े भाई सोहन ने उसके पिता भगवतीप्रसाद को शारीरिक शिक्षक द्वारा गजेंद्र के साथ की गई पिटाई की जानकारी दी। इस मामले में आज सुबह भगवतीप्रसाद ने शारीरिक शिक्षक कैलाश मीणा के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शारीरिक शिक्षक कैलाश मीणा का कहना है कि कल प्रार्थना के समय सभी बच्चे मस्ती कर रहे थे। उस दौरान गजेंद्र को उसने हाथ पकड़कर नीचे बिठाया था। छात्र से मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।

Previous articleराजस्थानी भाषा मान्यता को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना
Next articleघरेलू गैस से बनी नमो चाय !