दयानंद जयंती पर संभाग में छोड़े १५ कैदी

rakhi-jail-udaipur2उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में संभागभर की जेलों में बंद १५ कैदियों को रिहा किया गया है। इनमें १३ कैदी उदयपुर केंद्रीय कारागृह में बंद है, जबकि एक-एक कैदी प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में बंद है। इन कैदियों में धारा ३०७ के तहत दो कैदी, ३०६ के तहत एक, ४५७ के तहत दो कैदी, ३०४ के तहत चार कैदी और ३७६ के पांच कैदी शामिल है। इन कैदियों में गंभीर बीमारी से पीडि़त और उम्रदराज कैदी शामिल है। उल्लेखनीय है कि सरकार की इस पहल के तहत राज्यभर में १५० कैदियों को आज रिहा किया जा रहा है।

Previous articleबदलाव की बयार
Next articleसब्जी विक्रेता को गोली मारने वाले का सुराग नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here