लोकसभा चुनाव में भाजपा के दो रथ पूरे प्रदेश में करेंगे प्रचार

rathउदयपुर। लोकसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से प्रचार के लिए तैयार करवाए गए रथ पूरे प्रदेश में घूमेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्रवार दो रथ तैयार करवाए हैं। यह दोनों रथ सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार करेंगे। आज इन रथों को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जयपुर प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। वहीं युवा मोर्चा पूरे प्रदेशभर में युवा सुराज ज्योति यात्रा शुरू करेगा। सुराज ज्योति यात्रा 26 फरवरी से झालावाड़ से शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार दोनों रथ एक अलग-अलग विधानसभा में जाएंगे और एक विधानसभा में दस दिन रहेंगे। रोजाना शाम सात से नौ बजे तक प्रमुख चौराहों पर खड़े रहेंगे और आमसभा होगी।
इसमें क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय नेता भाषण देंगे। रथ में नरेंद्र मोदी के भाषण की ऑडियो सीडी चलाई जाएगी। इस रथ के माध्यम से यूपीए सरकार की विफलताएं गिनाई जाएंगी और भाजपा के विजन की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के अब तक हुए कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।

Previous articleगोली लगने के ४० घंटे बाद सब्जी विक्रेता की मौत
Next articleमोदी, राजे, शिवराज कल उदयपुर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here