अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Untitled-2 copyउदयपुर। फतहनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
फतहनगर थानाधिकारी रघुवीरसिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार लेकर फतहनगर से उदयपुर की तरफ जा रहे हैं।
इस पर पुलिस ने हीरावास गांव के पास नाकाबंदी की और दोनों युवकों से पूछताछ की।
दोनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रणछोड़पुरा कपासन निवासी मोहनलाल पुत्र माधुलाल जाट, सोहनलाल उर्फ सोनू पुत्र हेमाराम जाट होना बताया।
आरोपियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बाड़मेर के एक युवक से 20 हजार रुपए में उन्होंने यह पिस्टल खरीदी थी। पुलिस दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करेगी।

Previous articleकैलाशपुरी में महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष अनुष्ठान आज
Next articleमामूली बात पर ले ली राहुल की जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here