ट्रक ने कार को टक्कर मारी, चार घायल, दो गंभीर

cfb1d40f340242b199f80e9fb504dcbcगंभीर हैं।
आज सुबह सात बजे उदयपुर नंबर की इनोवा कार एयरपोर्ट से चार पर्यटकों को लेकर उदयपुर की तरफ आ रही थी। प्रतापनगर चौराहे पर अहमदाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने इनोवा गाड़ी को दायीं तरफ से टक्कर मार दी, जिससे अंदर बैठे भावना भाटिया, प्रकाश भाटिया, मीता भाटिया और अतुल भाटिया घायल हो गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अमेरिकन हॉस्पीटल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक भावना भाटिया और प्रकाश भाटिया की हालत गंभीर है। टक्कर मारने के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से प्रताप नगर चौराहे पर एक्सीडेंट हो रहे हैं। रविवार को भी एक बच्चें की मौत हो गई। कल भी एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। प्रताप नगर चौराहें पर बड़े वाहनों के ट्रैफिक का दबाव इतना है कि आए दिन छोटी गाडी वाले और दुपहिया वाहन इनकी चपेट में आते रहते हैं।

Previous articleसूने मकान से नकदी व चांदी के बर्तन चोरी
Next articleभविष्य केे्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में एसओजी की जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here