मिनी क्लब की महिलाओं ने मनाया फाग महोत्सव

u5marph-4

उदयपुर। मिनी क्लब की महिला सदस्यों ने बुधवार को वुडलैण्ड में फागोत्सव मनाया गया। महोत्सव के तहत क्लब की महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
क्लब की संयोजिका नीता खोखावत एवं मोनिका कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर सभी बहिनें सफेद एवं लाल परिधान में सज धज कर आई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें फागण थीम, रंग भरो होली एवं होली पर हौजी का गेम खेलाया गया। इसमें प्रथम हेमलता सिंघवी, द्वितीय रेणु व तृतीय प्रियंका तलेसरा रही। सभी बहिनों ने मिलकर सामूहिक रूप से चंग के साथ गीत एवं डांस पार्टी का आयोजन किया। फागण थीम में सोनल सिंघवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्णिमा कोठारी, स्वीटी कोठारी, चंचल डूंगरपुरिया आदि उपस्थित थी।

Previous articleकृषि के क्षेत्र में नई तकनीक पर कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर को मिला प्रथम पुरस्कार
Next articleरिश्वत लेते हैड कांस्टेबल गिरफ्तार