उदयपुर में भूकंप के हल्के झटके

udp221813-03-2014-03-05-99N

उदयपुर। शहर में बुधवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने रात 9.52 से 9.55 बजे के बीच कम्पन महसूस किया। भूकंप का केन्द्र बिन्दु गोगुंदा-सायरा और पाली रहा। विशेषज्ञों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 1.5 से 2 रही। उदयपुर शहर में भूकम्प की खबर आग की तरह फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बच्चे ये सब देखकर एकाएक घबरा गए। भूकम्प विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने स्वयं विवि कैम्पस में कम्पन महसूस किया।

उनके अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 1.5 से 2 रही तथा भूकम्प का केन्द्र बिन्दु उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र रहा। भारद्वाज ने बताया कि 1.0 से 2.9 तक रिक्टर पैमाने की तीव्रता वाला भूकम्प माइको श्रेणी का है, इस श्रेणी का भूकम्प महसूस होता है। इस श्रेणी का भूकम्प करीब छह महीने पहले ही भीम-पाली क्षेत्र में महसूस हुआ। इधर, शहर में रात को भूकम्प महसूस होने के बाद लोगों ने अपने परिचितों को मोबाइल पर फोन कर स्थिति बताई और उनके वहां की जानकारी ली। लोगों ने समाचार पत्रों के कार्यालयों में भी कॉल कर भूकम्प की सूचनाएं दी।

Previous articleहोली के रंग पर महंगाई की मार
Next articleनाबालिग बिकी सत्तर हजार में