भाजपा के राष्ट्रिय नेता अरुण जेटली उदयपुर में

11

उदयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अरूण जेटली निजी यात्रा पर उदयपुर में एक दिन के प्रवास पर विशेष विमान द्वारा उदयपुर पहुंचे पार्टीजनों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार अरूण जेटली भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुॅंचे।
महाराणा प्रताप अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महापौर रजनी डांगी, लोकसभा चुनाव उदयपुर प्रभारी प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, शहर कोषाध्यक्ष रवि नाहर, गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, सत्कार प्रकोष्ठ के अरविन्द झगड़ावत, कमलेश दया, कन्हैयालाल साहू आदि उपस्थित पार्टीजनो ने अरूण जेटली को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जेटली विवाह समारोह में भाग लेकर रात्री विश्राम उदयपुर में करेगें एवं प्रातः विमान द्वारा अमृतसर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

Previous articleएयरहोस्टेस ने मारी ‘बलम पिचकारी’..तो पायलट हुए सस्पेंड ( video )
Next articleचुनाव के दौरान तीन दिन रहेगा ड्राई-डे