आज से दिन बड़े और रातें होगी छोटी

sun copyगर्मी ने दिखाए तेवर
उदयपुर। चैत्र के पारे में उछाल के साथ गर्माहट अब बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से दिन में गर्मी का असर हो रहा है। आज भी सुबह हालांकि हलकी ठंडक थी, लेकिन जैसे ही दिन चढऩे लगा, गर्मी का परा बढ़ता गया। डबोक मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा उछल कर 33.8 पर आ गया है। दुपहिया वाहन वालों को दिन में धूप की तेजी लगने लगी हैं, तो लोग दिन में छायादार जगह में खड़े दिखाई देते हैं। घरों और दफ्तरों में पंखे चलाने पड़ रहे हैं। हालांकि रात में कुछ ठंडक अभी भी है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री है, जिससे रात को हलकी गुलाबी सर्दी का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में गर्मी में तेजी और बढ़ सकती है। आज से दिन बड़े और रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी।

Previous articleचुनाव के दौरान तीन दिन रहेगा ड्राई-डे
Next articleप्रवीण की हत्या में प्रयुक्त हथियारों की तलाश