जिस्म फरोशी करने से मना किया, तो काट डाले महिला के ब्रेस्ट

Breast296223-03-2014-01-04-99N

मुंबई। एक दिल दहला देने वाले मामले में महाराष्ट्र के भिवांदी जिले में एक 23 वर्षीय युवती द्वारा जिस्म फरोशी मना करने पर उसके रिश्तेदारों ने उसका एक ब्रेस्ट काट डाला। हमलावरों में एक महिला और दो पुरूष शामिल हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों पुरूष फरार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, युवती के रिश्तेदार उसे नौकरी का झांसा देकर मुंबई लेकर आ गए थे। भिववांदी में उन्होंने उसे जिस्फ फरोशी करने वाले इलाके में बेच दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला ने अपने पति और पीडिता के रिश्तेदार के साथ मिलकर उसके ब्रेस्ट काट डाले। यही नहीं, उन्होंने युवती की लोहे के डंडों से भी पिटाई की।

पीडिता की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करवाई। युवती को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Previous articleटिकट के लिए भाजपा नेता ने अपनी बेटी को बेचा, दामाद ने की हत्या
Next articleअच्छे मियां ( डी. आई. खान ) सुपुर्द-ए- ख़ाक