कोलीवाड़ा में निगम ने तोड़े अवैध छज्जे

IMG_0617उदयपुर। नगर निगम ने आज अतिक्रमण निरोधी कारवाई करते हुए कोलीवाडा में एक मकान के चारों तरफ निकाले गए छज्जे ध्वस्त कर दिए।
जानकारी के अनुसार सूरजपोल स्थित कोलीवाड़ा में अशोक कुमार मेहता ने उसके दो मंजिला मकान के चारों तरफ छज्जे निकाल रखे थे और छज्जों के नीचे खिड़कियां लगा दी थी। निकले हुए छज्जे संकरी गली में सामने वाले मकान तक छू रहे थे। नगर निगम ने पूर्व में अशोक कुमार को नोटिस भी दिया था, लेकिन छज्जे नहीं हटाए गए। अभी हाल में ही कोर्ट ने भी छज्जों को तोडऩे के आदेश दिए। इसके बाद निगम ने कारवाई करते हुए मकान के चारों तरफ निकाले गए छज्जों को ध्वस्त किया गया और भविष्य में छज्जे बाहर नहीं निकालने पर पाबंद किया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम के जीवन सिंह और राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर मौजूद थे।

Previous articleफील्ड क्लब के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां
Next articleहिस्ट्रीशीटर पर फायर