पेसिफिक के कर्मचारी को ट्रक ने कुचला

20140329_090431
उदयपुर। यहां प्रतापनगर चौराहे पर आज सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक पेसिफिक कॉलेज में कर्मचारी था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को समेटकर एम्बुलेंस से एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आपणी ढाणी के पास, प्रतापनगर निवासी मांगीलाल (५२) पुत्र प्रताप गमेती आज सुबह नौ बजे बाइक से पेसिफिक कॉलजे जा रहा था। उसी दौरान प्रतापनगर चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक केे परिजनों को सूचना दी और शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक पेसिफिक कॉलेज में वेंडर का काम करता था।
१०० मीटर तक घसीटा : इस हादसे में मृतक बाइक समेटी ट्रक के टायर के नीचे आ गया था, इसके बाद ट्रक १०० मीटर तक बाइक और चालक को घसीटता ले गया।
चौराहे पर लगा जाम : हादसे के बाद प्रतापनगर चौराहे पर भारी भीड़ जमा होने के साथ ही जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया।
20140329_090254

Previous articleनिगम के हाईटेक वाचनालय का सपना टूटा
Next articleसोने की दीवारें और चांदी का पलंग, एक दिन का किराया 48 लाख रुपए