वह राहुल को राखी बांधने की जिद्द कर बैठी….

IMG_0792
उदयपुर,। उदयपुर में राहुल गांधी की सभा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
सभा के दौरान एक उत्साहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पर राहुल गांधी को राखी बांधने का जुनून सवार हो गया। महिलाओं के लिए अलग बने बॉक्स में बैठी धानमण्डी निवासी सपना उदासी ज्यों ही मंच पर राहुल आए तो सुरक्षाकर्मियों से राहुल तक पहुंचाने की गुहार करते हुए राखी बांधने की इच्छा जताई। ब्लॉक में तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने उसे समझाते हुए सुरक्षा कारणों से ऐसा करना असंभव बताया। इस पर सपना ने रोना आरंभ कर दिया तथा जिद्द पर अ$ड गई। तभी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे तथा महिला को समझा कर उसको बैठा दिया तथा जब तक राहुल की सभा चलती रही दो महिला पुलिसकर्मी सपना के समीप निगरानी के लिए तैनात रही।

Previous articleस्कूली छात्रा का अपहरण
Next articleरंगोली बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here