शर्मिंदा होकर हटाया अश्लील विज्ञापन

सुखाडिय़ा सर्कल पर कामसूत्र के विज्ञापन का विवाद
IMG_0030
उदयपुर। सुखाडिय़ा सॢकल पर लगे कामसूत्र ब्रांड के अश्लील विज्ञापन को आखिरकार नगर निगम के अधिकारियों ने शर्मिंदा होकर हटा दिया है।
udaipur post ने शनिवार के अंक में ये क्या खड़ा कर दिया चौराहे पर शीर्षक से udipur post किया था। इसके बाद सोमवार को एनएस पब्लिसिटी ने पूरे अश्लील विज्ञापन को हटाते हुए उसी विज्ञापन के नये पोस्टर वहां पर चस्पा कर दिए। इस संबंध में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के विरोध और कल सुखाडिय़ा सर्किल पर सफाई अभियान के दौरान जब स्वयं महापौर रजनी डांगी तथा आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने इस विज्ञापन को देखा, तो वे शर्मिंदा हो गए और इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस पर प्रचार करने वाली एनएस पब्लिसिटी फर्म ने आज सुबह इस विज्ञापन को हटा दिया।

Previous articleनकली पुलिसवालों की गेंग ने तीन महिलाओं को ठगा
Next articleबंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here