पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह की सड़क हादसे में मौत

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा से पूर्व एमएलए रहे जितेन्द्र सिंह निनामा की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। निनामा के साथ एक अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार हुआ। पुलिस के अनुसार निनामा अपने रिश्तेदार अमरा के साथ पड़ोस के गांव जा रहे थे। घाटौल की सीमा के पास एक तिराहे पर उनकी बाइक ट्रैक्टर और जीप के बीच आ गई।
टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से निनामा और अमरा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोçष्ात कर दिया। इसके विरोध में निनामा समर्थकों ने देर रात जयपुर-बांसवाड़ा हाइवे जाम कर दिया।
रिश्ता करने जा रहे थे
निनामा अपने रिश्तेदार की शादी की बात करने के लिए घाटौल के नजदीक एक गांव में जा रहे थे। रास्ते में तिराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली व जीप ने दोनों तरफ से उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे उनकी व उनके रिश्तेदार की मौत हो गई।
लोगों ने किया रास्ता जाम
निनामा की मौत की सूचना मिलते ही उनके समर्थक घाटौल में उनके घर के पास जमा हो गए। उन्होंने ट्रैक्टर व जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर जमकर हंगामा किया और जयपुर-बांसवाड़ा हाईवे जाम कर दिया। देर रात पुलिस की समझाइश पर लोगों ने रास्ता खोला।

Previous articleरोटरी क्लब कोरपोरेट ने किया सेवा सहयोगियों का सम्मान
Next articleबिना पार्किंग की होटलों के खिलाÈ होगी कार्रवाई : आयुक्त