अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति : ऑनलाइन देने होंगे दस्तावेज

उदयपुर | अल्पसंख्यकछात्रवृत्ति लेने वाले विद्यार्थियों को नवीनीकरण आवेदन के लिए अब दस्तावेज स्केन करके ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक/मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया बदली गई है। विद्यार्थियों को वार्षिक शुल्क, नियमित छात्र होने का प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी द्वारा छात्रवृत्ति के लिए दूसरी जगह आवेदन नहीं करने का घोषणा पत्र, पिछली कक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र, नई कक्षा में प्रवेश शुल्क की मूल रसीद, विद्यार्थी के बैंक खाते की प्रमाणित कॉपी, अभिभावक के राजकीय कर्मचारी होने पर वेतन आहरण अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास स्थान का प्रमाण पत्र स्केन करके ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।

Previous articleस्वतन्त्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी उदयपुर को सौगातें
Next articleउदयपुर में पेट्रोल 3.15 रुपए सस्ता