बच्चा नहीं होने पर पत्नी की हत्या

पति की पिटाई के बाद अस्पताल में हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
images-82उदयुपर। झाड़ोल कस्बे में बच्चा पैदा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी की जोरदार पिटाई की, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोदवाड़ा (फलासिया) निवासी देवीलाल पुत्र नगाजी गमेती ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता ने लगभग ड़ेढ साल पहले उसकी बहन नकुड़ी की शादी खोरिया (झाड़ोल) निवासी नक्का गमेती पुत्र दीता गमेती के साथ की थी, लेकिन शादी के बाद उसकी बहन को बच्चा नहीं हो रहा था। इससे ससुराल पक्ष काफी नाराज था। सोमवार को उसके दामाद नक्का ने उसकी बहन नकुड़ी की जोरदार पिटाई कर दी। गंभीर घायल हालत मेें उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Previous articleवकीलों को फिर मिला ठेंगा। हाईकोर्ट बैंच दूर की कोडी …
Next articleतिरूपति बालाजी की तर्ज पर हो नाथद्वारा का विकास : मुख्यमंत्री