चंद गुंडों से सैकड़ों लोग परेशान !

गुंडागर्दी के खिलाफ व्यापारी एकजुट, देबारी, उदयसागर और बिछड़ी में दुकानें बंद रखकर किया विरोध प्रदर्शन

IMG-20140922-WA0016

उदयपुर। देबारी, उदयसागर और बिछड़ी चौराहे के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर बढ़ती गुंडागर्दी और लूटपाट की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस संबंध में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी अजयपाल लांबा को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आज सुबह देबारी, उदयसागर और बिछड़ी के व्यापारी और ग्रामीण अपनी दुकानें बंद करके बिछड़ी चौराहे पर एकत्र हो गए। उस पूरे एरिये में कुछ लोगों द्वारा आए दिन की गुंडागर्दी और लूटपाट के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में सभी ग्रामीण और दुकानदार जिला कलेक्ट्री पहुंचे, जहां पर उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक अजय लांबा को ज्ञापन दिया। बिछड़ी के लोगों ने बताया कि हीरालाल, गोपाल, छगन, काना, धर्मा ये पांचों भाई स्व. केसु लाल के पुत्र है और आए दिन उदयसागर, बिछड़ी चौराहे पर लूटपाट, चोरी और छेड़छाड़ करते हैं। इनसे आम लोगों में भय व्याप्त है। इनके खिलाफ प्रतापनगर थाने में भी मुकदमें दर्ज है। अगर गांव का कोई व्यक्ति थाने में इनके खिलाफ शिकायत या मामला दर्ज करवाने जाता है, तो इनकी मां पप्पू बाई लोगों को बलात्कार के झूठे मुक़दमे में फंसाने के लिए धमकाती है। गांव वालों ने पुलिस अधीक्षक से इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Previous articleकटारिया ने किए उद्घाटन तो नाराज हो गए मीणा, रोक दिया लाखों का बजट
Next articleमहिला समृद्धि बैंक की सातवीं हिरणमगरी शाखा का उद्घाटन