फेसबुक के जुकेरबर्ग अगले सप्ताह आएंगे भारत

facebookUdaipur. फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जुबेरबर्ग एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अगले सप्ताह भारत पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, जुकेरबर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

लोकप्रिय सोसल नेटवर्किग साइट की मुख्य संचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग के जुलाई 2014 में हुए दौरे के तीन माह बाद जुकेरबर्ग भारत पहुंच रहे हैं। भारत फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

अपनी यात्रा के दैरान सैंडबर्ग ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ मुलाकात की थी और कहा था कि अमरीका के बाद भारत में फेसबुक का सर्वाधिक इस्तेमाल हो रहा है। यहां फेसबुक के विस्तार की असीम संभावना है। यह पहले से ही भारत में अत्यंत लोकप्रिय है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी। जुकेरबर्ग यहां दो दिनों तक चलने वाले इंटरनेट डॉट ओआरजी सम्मेलन (9 एवं 10 अक्टूबर) में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इस सम्मेलन का लक्ष्य लोगों तक इंटरनेट पहुंच को साध्य बनाना है।

Previous articleखुशखबरी! सोना हुआ सस्ता, जमकर करें खरीददारी
Next articleबस पेड़ से टकराई, दो बच्चों व ड्राइवर की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here