माईग्रेन रोगी शोरगुल, धूप, अत्यधिक जागने से बचें-डॉ.औदिच्य

Migraineउदयपुर | राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में धन्वन्तरि सप्ताह के अन्तर्गत आज दूसरे दिन एक दिवसीय माइग्रेन रोग निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रात: 9 से 12 बजे तक किया गया।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया अत्यधिक चिन्तनशील प$ढी लिखी महिलाओं में माइग्रेन ज्यादा पाया जा रहा है। समय पर इलाज नही कराने से नैत्र ज्योति नष्ट हो सकती है एवं बधिरता हो सकती है। माईग्रेन होने का मुख्य कारण आज के आधुनिक युग में अत्यधिक तनाव, अनियमित खान-पान, देर रात जागना है। वेगो का धारण करना, अत्यधिक धूप में रहना। अत: माईगे्रन से बचने के लिए माईग्रेन रोगी अत्यधिक खट्टे पदार्थ दही, अचार, अमचूर, इमली, बेसन एवं गरिष्ठ भोजन का उपयोग नही करे एवं शोरगुल से बचते हुए नियमित योग, समय पर खान पान के साथ ही समय व शान्त स्थान पर सोना चाहिए।
शिविर में डॉ. औदीच्य के साथ रूकमणी कलासुआ, रूकमणी परमार, शंकरलाल मीणा, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र कुमार आमेटा ने अपनी सेवाएं दी। धन्वन्तरि सप्ताह के अन्तर्गत गुरुवार को आरोग्य दिवस की वार्षिक समीक्षा एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी।

Previous articleउदयपुर का आईटीआई होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप मेें विकसित
Next articleकांग्रेसियों की आपस में हाथापाई