हिस्ट्रीशीटर से अवैध हथियार बरामद

IMG-20141209-WA0001उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने आज सुबह किशनपोल स्थित गवर्नमेंट प्रेस के पास हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उससे देसी पिस्टल बरामद की। पुलिस उससे हथियार बेचने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान में एएसपी राजेश भारद्वाज, डिप्टी माधुरी वर्मा के निर्देशन में सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशनपोल स्थित गवर्नमेंट प्रेस के पास घूमते खांजीपीर, गोसिया कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाकिर उर्फ शाकिर घोड़ा (24) पुत्र मोहम्मद युसूफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी में उससे देसी पिस्टल बरामद की।
आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि बहुचर्चित करण हत्याकांड में भी आरोपी शामिल था। आरोपी सात माह पूर्व आस्र्म एक्ट व पांच माह पूर्व नकबजनी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। सूरजपोल पुलिस इस वर्ष अब तक 1४ हथियार अवैध पिस्टल व देशी कट्टा बरामद कर चुकी है।

Previous articleअवैध निर्माण पर चला निगम का हथोड़ा
Next articleयुवती को महंगा पड़ा लिफ्ट देना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here