इंडियन मुजाहिदीन के नाम से राजस्थान के मंत्रियों को धमकाने वाला सुशील चौधरी गिरफ्तार

manrpjhonl031281220141Z40Z11 AMUdaipur.राज्य के 16 मंत्रियों को 22 दिसंबर को इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के नाम से धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोपी मुरलीपुरा निवासी सुशील चौधरी (34) को एटीएस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि बीकॉम पास सुशील पिछले काफी समय से बेरोजगार था, इससे नाराज होकर उसने मंत्रियों को विद्याधर नगर के एक साइबर कैफे से ई-मेल भेजे थे। उसने फर्जी आईडी से कम्प्यूटर लॉगिन बनवाया, वहीं पर मेल एकाउंट खोला था।

उसने आईएम के नाम से 22 दिसम्बर को राज्य के दस कैबिनेट एवं छह राज्य मंत्रियों को जी मेल द्वारा ई-मेल भेज कर आगामी 26 जनवरी को राज्य में कई बम धमाके करने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों सर्तक हो गई थी तथा मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Previous articleशराब तस्करों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
Next articleराणा जी की बॉलीवुड नाईट – जम के मचाई धूम