“मनचले” मुर्गे ने मुर्गियों को छेड़ा, मामला पहुंचा थाने

cockRPJHONL0041201201511Z40Z58 AMलखनऊ के लखीमपुर खीरी में एक दंपती ने पड़ोसी के मुर्गे पर अपनी मुर्गियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस घटना से परेशान दंपती ने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है। जिले के निघासन क्षेत्र में ईश्वदीन और उसकी पत्नी रामगुनी ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके मुताबिक उनके पड़ोसी रामू का मुर्गा उसके घर के पीछे बनी ढाबली में घुसकर उनकी मुर्गियों से छेड़खानी करता है। वह अब तक आधा दर्जन बार मुर्गियों को परेशान कर चुका है।

निघासन थाना प्रभारी राम कुमार यादव ने इस घटना पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आए दिन उनके पास इस घटना के संबंध में शिकायत आ रही है। इस झगड़े से मुहल्ले के लोगों को परेशानी होती है।

पाबंद करेगी पुलिस
पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अगर वे इस मुद्दे को लेकर झगड़ना जारी रखते हैं तो उन्हें पाबंद किया जाएगा।

Previous articleअब मोदी के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं, सभी कुछ अच्छा चल रहा है, अब देशवासियों को दिखाएं परिणाम
Next articleअब मनचलों की खैर नहीं, वाट्सएप से पकड़ रही पुलिस