द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस में “बार्बेक्यू सिज़लर” फ़ूड फेस्टिवल 23 जनवरी से

Posterउदयपुर | शहर की फाइव स्टार होटल द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस द्वरा 23 जनवरी से 1 फरवरी तक “बार्बेक्यू सिज़लर” फ़ूड फेस्टिवल आयोजित कर रहा है | उदयपुर वासियों और आने वाल पर्यटकों को देश विदेश के विशेष व्यंजनों के स्वाद से रूबरू करवाने के उद्देश्य से साल भर आयोजित होने वाले फ़ूड फेस्टिवलों की श्रंखला में 2015 में यह पहला फ़ूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जिसके विभिन्न वेज और नॉनवेज स्वाद के लिए बार्बे क्यू के स्पेशलिस्ट शेफ जय देव द्वारा तैयार किये जायेगें |
बार्बेक्यू सिज़लर का स्वाद शहर वासी 23 जनवरी से होटल के आँगन रेस्टोरेंट में उठा सकेगें जहाँ पर ख़ास तौर पर मेहमानों को ताज़ा बार्बे क्यू का आनंद उठाने की व्यवस्था की गयी है |
जानकारी के अनुसार वेज व्यंजनों का स्वाद मात्र 850 रुपये और नॉन वेज का स्वाद 1050 रुपये में ले सकते है |
गौर तलब है की ललित लक्ष्मी विलास के हर माह होने वाले विभिन्न फ़ूड फेस्टिवलों का इंतज़ार शहर वासियों को रहता है |

Previous articleमेरा विश्व कीर्तिमान मेरे देश भारत के नाम -भक्ति शर्मा
Next articleमौसम पर लगी बिगड़ैल होने की तोहमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here