जोधपुर में मिनीबस-ट्रक की जोरदार भिड़त, 11 मरे

jodhpurRPJHONL009010220155Z27Z12 PMजोधपुर। एक मिनी बस और ट्रक के बीच जोधपुर बायपास पर हुई जोरदार भिड़ंत में 11 जनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि उनके साथ सफर कर रहे 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीसीपी पूर्व राहुल जैन के मुताबिक चंदन गांव के 25 लोग मिनी बस में सवार होकर जोधपुर-जयपुर बायपास पर स्थित पाली जिले के बोलुंदा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बनाड़ पुलिस थाने के नजदीक जोधपुर बायपास पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक के साथ यह मिनी बस टकरा गई।

बस में सवार 11 जनों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी घायलों को इलाज हेतु तत्काल जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रवाना किया गया। घायलों लोगों में से सात जनों की हालत गंभीर बताई जाती है।

हादसे का शिकार बने सभी लोग चंदन गांव के मजदूर बताए जाते हैं।

जिला कलेक्टर पाली रोहित गुप्ता ने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की है।

Previous article15 लाख बेरोजगारों से वसूले 76 करोड़, नौकरी एक को भी नहीं
Next articleमहिलाओं को “घूरना” सेहत के लिए घातक