इस बार राजस्थान बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-प्रत्र वेबसाइट पर

rajasthan-board
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल से परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था प्रारंभ की है। अब तक शिक्षा बोर्ड प्रवेश-पत्र विद्यालयों को डाक द्वारा भिजवाता रहा है।

विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और समय पर प्रवेश-पत्र पहुंचने में देरी की शिकायतों को देखते हुए बोर्ड प्रशासन अब ऑन लाइन प्रवेश पत्र भिजवाएगा।

शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी की मुख्य परीक्षाएं १२ मार्च और सैकण्डरी की परीक्षा १९ मार्च से प्रारंभ होगी। इन परीक्षाओं में इस साल १९ लाख से भी अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

विद्यालय प्रभारी करेंगे सत्यापन : शिक्षा बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। संबंधित विद्यालय प्रभारी अपने विद्यार्थियों के फोटोयुक्त प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर खुद ही सत्यापित कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।

स्वयंपाठी विद्यार्थियों को भी उनके प्रवेश-पत्र उन्हींं विद्यालयों में मिलेंगे, जहां से उन्होंने परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन भरा था।

इनका कहना है
बोर्ड की ऑनलाइन प्रवेश-पत्र भेजने की व्यवस्था की बदौलत प्रवेश पत्र भिजवाने में समय की बचत होगी। डाक से प्रवेश पत्र के गुम होने अथवा फटने की आशंका भी समाप्त होगी।
प्रो. बी. एल. चौधरी, अध्यक्ष, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Previous articleबांसवाड़ा में कांग्रेस का किला भेदने में नाकाम ‘कमल’
Next articleबहू का प्रधान प्रत्याशी से कटा पत्ता, तो ससुर की हृदय घात से हुई मौत