सलमान खान कुम्भल गढ़ में करेगें तीन दिन तक शूटिंग

salman 2
उदयपुर | फिल्म स्टार सलमान खान सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के सिलसिले में शनिवार सुबह कुम्भलगढ़ पहुंचे | तथा फिल्म के राजस्थानी गाने की शूटिंग की |
जानकारी के अनुसार फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के लिए सुबह डबोक एयर पोर्ट उतरे और वहां से कुम्भल गढ़ के लिए रवाना हुआ | सूत्रों के अनुसार तीन दिन तक फिल्म की शूटिंग चलेगी जो | सलमान जो इस फिल्म में प्रेम का किरदार अदा कर रहे है उन पर एक राजस्थानी गाने का शूट किया जाएगा | फिल्म की अभिनेत्री सोनम कपूर है, तथा इस गाने के कुछ दृश्य उन पर भी फिल्माने थे लेकिन स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से वह उदयपुर नहीं पहुंची | गौरतलब है कि दो माह पहले ही निर्माता निर्देर्शक सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशंस देखने के लिए उदयपुर आये थे | सलमान के कुम्भल गढ़ में होने की खबर शहर में आग की तरह फैली और कई सलाम के फेन्स तो उदयपुर से कुम्भल गढ़ पहुंच गए |
1

Previous articleकॉमर्स कॉलेज के डीन ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति को सबके सामने फटकारा !
Next articleथानेदार की दबंगई का ऑडियो वायरल