उतारा इश्क का भूत

ग्वालियर ,मुरार में रहने वाली दो बहनों को पवन चौबे नामक युवक दो साल से मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर और कॉल कर परेशान कर रहा था। वह उन्हें गोली मारने तथा तेजाब फेंकने की भी धमकी देता था। दोनों बहनें लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

इन्होंने कुछ समय पहले मुरार थाने में शिकायत की थी, वहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वी केयर फॉर यू शाखा में शिकायत की। सेल प्रभारी अनीता मिश्रा ने पवन चौबे निवासी काशीपुरा तिराहा मुरार को दबोच कर दोनों बहनों के सामने पेश किया। दोनों ने इसे चप्पलों से पीट दिया। पिटते समय वह माफी मांगता रहा। वह पेशे से ड्राइवर है।

15 युवतियों को किया परेशान पुलिस को पवन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से 15 युवतियों के नंबर मिले हैं। पुलिस ने इन युवतियों से बातचीत की तो पता चला कि पवन इन सभी को फोन पर अश्लील मैसेज करता था। इसने रायपुर में रहने वाली एक युवती को भी फोन लगाकर कई महीने तक परेशान किया था।

मुरार में रहने वाला पवन चौबे कई युवतियों को फोन लगाकर और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था, उसे पकड़ लिया गया। अनीता मिश्रा, प्रभारी, वी केयर फॉर यू

Previous articleबबिता का शतक
Next articleबोहरा यूथ की सामुहिक सगाई सम्पन्न