स्कूल बस और ट्रक में भिडंत – मासूमों की जान पर बनी

school busउदयपुर एकलिंगपुरा से बलीचा जाने वाले मार्ग के बीच गिरिजा व्यास पैट्रोल पम्प स्थित हाई वे पर गुरूवार सुबह एक ट्रक ने स्कूली बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बस की खिड़की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गनिमत रही की इस मामले में स्कुलों बचचों को चोट नहीं लगी । हादसा उस वक्त हुआ जब महाराणा मेवाड़ स्कूल की बस बच्चों को लेकर गोकुल विहार से लेकर हाईवे पार कर सेक्टर नौं की तरफ जा रही थी ।

तभी एकलिंगपुरा की और से आ रहे ट्रक ने बस को चपेट में ले लिया । ड्राईवर साईड से बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ।

एक्सीडेंट में स्कुल बस की खिडकियों पर लगे कांच और एल्युमिनियम की जालिया टुट गई । हालांकि एल्युमिनियम की जालिया होने से बच्चों की जान बच गई ।

हादसे के बाद बस और ट्रक दोनो आपस में उलझ गए । स्कुल बस मे करीब पैंतिस बच्चे थे जो कि हादसे में बाल बाल बच गए ।

Previous articleआरटीओ के डर से भागे चालक की पुलिया से गिरकर मौत
Next articleNSUI चुनाव: प्रत्याशियों ने फिर उड़ाई कानून की धज्जियां