उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क में आएगा व्हाइट का टाइगर जोड़ा

white tiger

बायोलॉजिकलपार्कमें व्हाइट टाइगर का जोड़ा लाने के लिए वन विभाग ने इसके लिए तिरुपति और चेन्नई के जंतु आलयों को प्रस्ताव भेजे हैं। सीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) राहुल भटनागर ने बताया कि व्हाइट टाइगर उदयपुर के लिए बिलकुल नया मेहमान होगा। क्यों कि यह अब तक उदयपुर में नहीं रहा है। व्हाइट टाइगर का जोड़ा देने के लिए वैंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क, तिरुपति (तिरुपति जू) और चेन्नई जू को उदयपुर वन विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजे हैं। इन जू प्रबंधक की ओर से स्वीकृति का इंतजार है।

गृहमंत्री कटािरया ने दिया था सुझाव

}गतदिनों बायोलॉजिकल पार्क में हुए वनमहोत्सव के दौरान गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वन विभाग को व्हाइट टाइगर लाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि उदयपुरवासियों ने शहर में व्हाइट टाइगर कभी नहीं देखा। ऐसे में व्हाइट टाइगर का जोड़ा यहां लाया जाता है तो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

Previous articleफेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से की चेटिंग
Next articleराजनैतिक संगठनों पर भारी है इनकी दोस्ती