FMS में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान

fms

FMS (M.L.S.U.) परिसर में एफएमएस के निदेशक श्री करुणेश सक्सेना द्वारा 69th स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास हेतु आगे आने का संकल्प दिलवाया गया | चुनिन्दा विद्यार्थियों ने  राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत ओजस्वी विचार प्रकट किये| श्री करुणेश सक्सेना द्वारा ‘अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस’ से उन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिन्होंने विगत वर्ष राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर विविध प्रतियोगिताओं में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल की | सम्मानित विद्यार्थियों में शिवा शर्मा को 13, ज़ीनत, वैशाली, युनुस को 7 , गर्वित, अफरोज़, प्रशांत, त्रिशा को 3, अली, पूजा, शलभ, जयेश, दीपाली को एक-एक पुरस्कार जीतने हेतु अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से अभिनन्दन किया गया|

Previous article‘उस्ताद’ आबोहवा में घुल कर शांत हो गया – दामिनी के कान का हुआ आपरेशन
Next article25 बाइकर्स ने दिया 240 किलोमीटर तक हेलमेट अनिवार्यता का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here