सर्दी ने दिखाए तेवर, पारा ३ डिग्री पर पहुंचा

चार साल बाद प*रवरी माह में पारा ३ डिग्री

उदयपुर, सर्दी से कुछ दिनों की राहत के बाद शहर में सर्दी का प्रकोप एक बार पि*र बढ गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा और आने वाले दिनों तक सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।

पिछले दिनों रात का पारा १२ डिग्री तक जाने से सर्दी से कुछ राहत मिली थी और शहरवासी जो कई दिनों से जैकेट, मप*लर, स्वेटर में लिपटे थे उन्होंने राहत की सास ली लेकिन हिमाचल में भारी बर्प*बारी होने से चली ठण्डी हवाओं ने पिछले तीन दिन से सर्दी का कहर ढा दिया और पिछली रातों में पारा १२ से ६.६ डिग्री और ६.६ से सीधे तीन पर आ पहुंचा। धूप में भी ठिठुरन जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में भी तापमान मेें बढोतरी नहीं होगी। सर्दी का कहर ऐसे ही बरकरार रहेगा।

पिछले चार सालों में प*रवरी माह में इतनी ठंड नहीं रही। वर्ष २००९ में प*रवरी में इतनी सर्दी थी और इसके पश्चात इस वर्ष सर्दी के तेवर तीखे है।

इधर पिछले दिनों शहर में सर्दी के तेवर कम देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों का टाईम बदलकर पहले की तरह सुबह सात बजे कर दिया था और अगले ही दिन से सर्दी तेज हो गई। अब पि*र नन्हें मुन्ने सुबह की तेज क$डाके की ठंड से जूझ रहे है।

 

Previous articleशिरडी के लिए बस सेवा प्रारंभ
Next articleUdaipur News File – 10.02.2012