स्वाइन फ्लू वार्ड में तीन मरीज भर्ती

24-1424788323-swine-flu-h1n1उदयपुर. उदयपुर. महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के स्वाइन फ्लू वार्ड में शनिवार को दो बंदियों सहित तीन रोगियों को भर्ती कराया गया। पहले से भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला रोगी का उपचार जारी है।  वार्ड प्रभारी डॉ. नीरा सामर ने बताया कि खांसी, जुकाम की शिकायत पर सजायाफ्ता दो बंदियों को शनिवार सुबह स्वाइन फ्लू वार्ड में स्थानांतरित किया गया। दोनों मरीज 15-20 दिन से बीमार हैं। एक अन्य पुरुष रोगी को इसी वार्ड में स्थानांतरित किया गया। तीनों को संदिग्ध मानते हुए स्वाब लेकर जांच के लिए जोधपुर भेजे गए। वहीं, पहले से भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला मरीज को वेण्टीलेटर पर रखा हुआ है।

Previous article‘हर दस मिनट में एक बच्चा कैंसर की चपेट ‘
Next articleआरक्षण: Reserve श्रेणी को नहीं मिलेगा General कैटेगरी में लाभ