आयड़ से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

DSCN2087उदयपुर । नगर निगम द्वारा आज शबरी कॉलोनी, आयड़ में अतिक्रमण विरूद्व कार्यवाही करवाकर हटाकर लगभग 3000 स्का. फीट भूमि अतिक्रमण मुक्त करवा दी गई।
क्षैत्रवासीयों की शिकायत पर महापौर के निर्देशानुसार सुलभ कॉम्पलेक्स के पास सार्वजनिक भूमि पर नाना भाई द्वारा अपने घोड़े बांधकर अस्तबल बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था, जिन्हें हटाकर लगभग 3000 स्का. फीट भूमि अतिक्रमण मुक्त करवा दिया गया और हाथो हाथ वहां निगम स्वामित्व का बोर्ड लगाकर और रेलिंग लगवाकर उक्त भूमि को सुरक्षित किया गया।
यहीं पास में बिलकीस द्वारा कमरा बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था, जिन्हें पूर्व में निगम द्वारा चेताया गया था। उक्त अतिक्रमण को भी हाथो हाथ हटवाया गया। अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान राजस्व शाखा अधिकारी (कार्यवाहक) नितीश भटनागर, पटवारी चमन सिंह, अभय कुमार बंया एवं दलपत सिंह मौजुद थे।

Previous articleओम बन्ना सेवा संस्थान की और से मेलडी माताजी जी को चढाई चुन्दडी श्रृंगार ध्वजा
Next articleश्री भट्ट पी.आर.एस.आई. के संयुक्त सचिव निर्वाचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here