सनराइज की उड़ान

उदयपुर , सनराईस ग्रुप ऑफ इन्सीट्यूशन की तरफ से आयोजित खेल व संस्कृतिक सप्ताह उड़ान 2012 बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा हे जिसमे विभिन्न ग्रुपों के मध्य विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है उड़ान के चोथे दिन सुबह से ही छात्रों में बड़ा उत्साह था कार्यक्रम की शुरुआत सन राइज कोलेज के प्रधान चार्य योगेश उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर के की गयी ।इसके पश्चात् वाद विवाद , एकल गान व् समुह गान प्रतियोगिताएं हुई जिसमे क्रमशः ब्लू ग्रुप व् व्हाइट ग्रुप विजयी रहे दिन में एकल नृत्य व् समूह नृत्य की प्रस्तुति हुई ।जिसमे छात्रों ने धमाके दार प्रस्तुति दे कर उड़ान का रंग जमा दिया ।

पांचवे दिन नर्सिंग के जी.एस.एम्.व् बी.एस.सी.नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं की लेम्प लाइटिंग सेरेमनी आयोजित की जायेगी और शाम को विशेष कल्चर नाईट का आयोजन होगा

 

 

 

 

Previous articleयातायात को बाधित कर रहा है सुविवि का ’साइकिल अभियान’
Next articleUdaipur News File – 17.02.2012

1 COMMENT

Comments are closed.