एसीबी की चार्जशीट में भाजपा नेता पीएचडी मंत्री किरण माहेश्वरी का नाम आने से बड़ी हैरानी

kiran1उदयपुर। महाघुस काण्ड के खुलासे के बाद से ही कयास लगाये जारहे थे कि इस मामले में सत्ता पक्ष की किसी मंत्री का नाम भी शामिल है। चार्जशीट पेश होने के बाद सभी की हैरानिया भी बढ़ गई । लिपिबद्ध की गई आरोपियों की बातचीत रिकॉर्डिंग में टीम ने यह साफ किया कि राजसमन्द विधायक और केबिनेट मंत्री किरण माहेश्वरी खनन व्यवसायी राधेश्याम सोनी की मदद करने के लिए अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत को कॉल किया था यह बात पंकज गहलोत ने संजय सेठी को बताई । पंकज गहलोत और संजय सैठी राजसमन्द के मार्बल व्यवासायी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर उसे परेशान कर रहे थे, इस दौरान मंत्री किरण ने उसकी मदद करने के लिए पंकज गहलोत को फोन किया था, जो बात पंकज गहलोत ने फिर से संजय सेठी को बताया कि किरण माहेश्वरी राधेश्याम सोनी की मदद करने के लिए फोन कर रही है। पांच अगस्त को संजय सेठी और गहलोत की बीच हुई बातचीत के ब्योरे में संजय सेठी ने अशोक सिंघवी को राधेश्याम सोनी के बारे में बताया और उसकी मासिक कमाई करोड़ों में बताते हुए उसे परेशान करने की सलाह दी। इस पर सिंघवी ने सेठी को कहा कि मै इस नाम के किसी बन्दे को नहीं जानता लेकिन तुम इसे परेशान करने की प्रक्रिया में लग जाओ। बातचीत में उदयपुर के एक और अन्य मार्बल व्यवसाई निजी स्कूल का मालिक गोविन्द अग्रवाल का जिक्र भी है।

Previous articleघूस खोरों के खिलाफ पेश की ३००० पन्नों की चार्जशीट – पूरा काला चिट्ठा है चार्जशीट में
Next articleमहाघुस काण्ड में दलाल संजय सेठी सबका महागुरु