पेट्रोल 36 पैसे,डीजल 87 पैसे लीटर महंगा हुआ

petrolदेश की पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 36 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की है। इसके साथ ही डीजल की कीतमों में भी 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक नई कीमतें रविवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। पिछले पखवाडे पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। बता दें, पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढाई थी। पेट्रोल पर पर 1.6 रूपये प्रति लीटर और डीजल पर 40 पैसे प्रति लीटर “एक्साइज ड्यूटी” बढाई गई थी हालांकि इसका उपभोक्ता पर असर नहीं पडा था लेकिन ये लाभ उपभोक्ता को मिलने की बजाय सरकार ने अपने कोष में जमा कर लिया।

Previous articleअशोक महान हो सकते हैं तो टीपू क्यों नहीं?
Next articleमासूम के लिए मदद की गुहार – भामाशाह ध्यान दें