रेस्क्यू टीम की लापरवाही बनी पैंथर की मौत का सबब, उदयपुर लाते ही दम तोड़ दिया

201512290015061उदयपुर। झालों का गुडा के समीप सेलू गांव में एक चट्टान पर घायलावस्था में एक पैंथर मिला। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने के बाद चट्टान बीच छुपे पैंथर को निकालने की कोशिश हो रही थी तो रेस्क्यू टीम का चमन सिंह फोटो खिंचवाने की होड़ में अंदर घुसा जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया और घायल पैंथर भी उसके हाथ से छूट गया। इससे पैंथर के और गंभीर चोंटे लग गई। जिस चट्टान के भीतर दो जनों के जाने की जगह नहीं थी वहां चमन सिंह जबरदस्ती घुस पैंथर को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहा था ताकि उस फोटो से वह सुर्खियां बटोर सके। बाद में पैंथर को उदयपुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू टीम की लापरवाही ही पैंथर की मौत का कारण बनी है। अगर घायल पैंथर को पहुंचाने में रेस्क्यू टीम के सदस्य जरा भी जिम्मेदारी से काम करते तो उस बेजुबान को जान ना
गंवानी पड़ती।

Previous articleबैलून में विस्फोट से दंपती झुलसे
Next articleसौ सालों में पहली बार दिसंबर 30 डिग्री