के.एस. शक्तावत राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के महामंत्री बने

Photo of Shaktawatji.2 (1)उदयपुर। राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के छिन्दवाडा (मध्य प्रदेश) में आयोजित अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हुये चुनाव में दरीबा खान मजदूर संघ एवं हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री श्री कल्याण सिंह शक्तावत को राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के महामंत्री पद पर चुना गया।
श्री शक्तावत पिछले 36 वर्षों से श्रम आन्दोलन के साथ जुडे हुए है। ये पिछले 32 वर्षों से श्रमिक शिक्षा का कार्य भी करते आ रहे हैं जिसके तहत हजारों श्रमिकों को शिक्षित किया है। इन्होनें शिक्षा के माध्यम से अंसगठित क्षैत्र के श्रमिकों को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य किया है।
श्री शक्तावत श्रम आन्दोलन के तहत कई बार राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय सेमीनार/कार्यशालाओं में भाग लिया एवं कई बार विदेश यात्राएं भी कर चुके हैं।

Previous articleभारतीय जनता युवा मोर्चा या भारतीय जमीन कारोबारी मोर्चा
Next articleतहसीलदार को दो थप्पड़ मारे तो बोले-पीछे की जेब में रखे हैं रुपए