केरल में सड़क हादसा, उदयपुर के पिता-पुत्री सहित 3 की मौत

truck-and-car-accident-उदयपुर. केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार तड़के कार-ट्रक भिड़ंत में उदयपुर के पिता-पुत्री सहित 3 जनों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों शव उदयपुर के लिए रवाना किए गए। समाजजनों  ने अब तक उनके परिजनों को मौत की सूचना नहीं दी। उदयपुर के करजाली कॉम्पलेक्स निवासी जॉनी व उसके मित्र का परिवार कुछ दिनों पहले केरल गए थे। शुक्रवार को उदयपुर लौटते समय कन्नूर के निकट कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जॉनी (45) उनकी पुत्री कैथरीन (5) तथा अल्फ्रेड (48)  मृत्यु हो गई। जॉनी की पत्नी प्रिया और बड़ी पुत्री क्रिस्टीना को कन्नूर के परियाराम हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। अल्फ्रेड और जॉनी ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि कैथरीन ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।  पोस्टमार्टम के बाद शव केरल में मौजूद परिवार जन को सौंप दिए गए। शवों को उदयपुर लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार रविवार देबारी कब्रिस्तान में किया जाएगा।

Previous articleसमानता की हुंकार से सरकार दहशत में और प्रशासन टेंशन में 
Next article4 दिन बाद बंद होगी डेढ़ हजार खानें