RBSE RESULTS: उदयपुर के आदिवासी बच्चों नेे मेरिट में बनाई जगह

l_result-rajasthan-girls-1464434824उदयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला वर्ग का परिणामशनिवार को घोषित हुआ जिसमें चौंकाते हुए उदयपुर जिले के आदिवासी क्षेत्र के बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। वहीं, इस बार भी बेटियों ने झंडे गाड़ दिया। उदयपुर जिले से इस बार कोई भी विद्यार्थी स्टेट मेरिट में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए। इसलिए यहां जिले की प्रतिभाओं को थोड़ी निराशा हुई लेकिन बेटियों की यहां जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। जिले की टॉप 10 लिस्ट में शामिल 14 विद्यार्थियों में से 13 लड़कियां हैं। प्रथम स्थान पर केवल मात्र एक बेटा रहा। वह बाघपुरा टीएसपी क्षेत्र के कैलाशचंद्र मीणा हैं जिन्होंने 88.8 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया।

परिणाम जानने की रही उत्सकुता

परिणाम दोपहर 3.30 बजे घोषित किया जाना था लेकिन सवेरे से ही बच्चों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद सभी को अपने-अपने परिणाम जानने की उत्सकुता रही। सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के घरों पर बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा।

Previous article4 दिन बाद बंद होगी डेढ़ हजार खानें
Next articleबजरंगियों ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को नंगा कर पीटा – कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शान से खिचवाए फोटो