फतहसागर पर हुई ’कयामत ही कयामत’ की शूटिंग

उदयपुर, शहर की ऐतिहासिक झील फतहसागर की पाल पर रविवार को फिल्म ’कयामत ही कयामत’ के शूटिंग के दृश्य फिल्माए गए।

जानकारी के अनुसार फतहसागर स्थित मुंबई बाजार वाले छोर पर आज ’कयामत ही कयामत’ के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया। इसमें नायिका बस के गेट पर मुस्कुराने के साथ नायक को रोमांटिक अंदाज में देखने के फिल्म फिल्माए गए। दृश्य को करीब ६-७ बार रिटेक किया गया। इसके पश्चात यूनिट के सदस्यों ने फतहसागर की पाल पर ही लंच लिया। बाद में फतहसागर के नेहरू पार्क में फिल्म के एक गाने की शूटिंग की गई। सोमवार को इस पि*ल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन हल्दीघाटी पर होगा। इस अवसर पर फतहसागर की पाल पर शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड जमा हो गई एवं वहां वाहन लेकर आने वाले पर्यटकों को कुछ देर जाम का सामना करना पडा।

Previous articleदेश की सरकार शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने पर आमादा : डॉ.अनिल
Next articleश्रीश्री रविशंकर 9 को आऐंगे