श्रीश्री रविशंकर 9 को आऐंगे

उदयपुर, आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्रीश्री रवि शंकर ९ मार्च को उदयपुर आयेंगे तथा १० मार्च को बीएन कालेज ग्राउण्ड में आम जनता से ज्ञान, ध्यान, भजन के माध्यम से रूबरू होगें। आर्ट ऑप* लिविंग की बैंगलोर से आयी शिक्षिका ममता ने बताया कि १० मार्च को होने वाले सत्संग में उदयपुर संभाग व गुजरात से काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए खास तरह के कार्ड बनाये गये है जिन पर युवा अपने सवाल लिखेंगे ओर रवि शंकर उनके जवाब देगें। ममता ने बतायाकि १०मार्च को श्रीश्री रविशंकर पुरा दिन अलग-अलग समय में सभी समुदाय के लोगों एवं आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों आदि से मिलेगें।

Previous articleफतहसागर पर हुई ’कयामत ही कयामत’ की शूटिंग
Next articleमामूली बात पर मावली में तनाव