मुंबई दुनिया का 14th सबसे अमीर शहर – 45,000 करोडपति रहते है यहां .

mumbai_1477099746
मुंबई.देश की आर्थिक राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है जबकि दुनिया में यह 14वां अमीर शहर है। मुंबई के लोगों के पास कुल 55 लाख करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। यहां 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं। इसके बाद देश में दिल्ली दूसरा और बेंगलुरु तीसरा अमीर शहर है।
 न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक कुल प्रॉपर्टी से मतलब लोगों की निजी प्रॉपर्टी से है। इसमें उनकी सभी प्रॉपर्टी (प्रॉपर्टी, नकद, इक्विटी, बिजनेस) शामिल हैं। इसमें से बकाए को घटाया है और सरकारी फंड अलग रखा गया है।
 इसके मुताबिक अगले 10 साल में भारत को रियल एस्टेट, फाइनेशियल सर्विस, आईटी, हेल्थ, मीडिया क्षेत्र में मजबूत बढ़ोतरी से फायदा हो सकता है।
 देश में कुल 2.64 लाख करोड़पति और 95 अरबपति हैं। देश में जून 2016 तक कुल प्रॉपर्टी 374.58 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।
कोलकाता में बेंगलुरु और हैदराबाद की तुलना में ज्यादा करोड़पति और अरबपति लोग हैं। लेकिन कुल प्रॉपर्टी के मामले में वह इन दोनों शहरों से पीछे है।
 दुनिया के टॉप-15 अमीर शहरों में बीजिंग, शंघाई, मुंबई, सिडनी के लोगों की प्रॉपर्टी 10 साल में सबसे तेजी से बढ़ी है।
– यह भी कहा गया है कि इन सभी शहरों में से अगले 10 साल में सबसे ज्यादा ग्रोथ मुंंबई में देखने को मिलेगी।
Previous articleखुले पिंजरे में आगया सफ़ेद टाइगर – पर्यटकों की भीड़ बायलोजिकल पार्क में
Next articleआज शाम को फिर से बंद रहेगें पेट्रोल पम्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here