आज शाम को फिर से बंद रहेगें पेट्रोल पम्प

petrolऑल इण्डिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को एक बार फिर देश भर के पेट्रोल पंप पर पंद्रह मिनट के लिए ब्लैक आउट रहेगा। शाम 7 से लेकर 7.15 बजे तक पेट्रोल पंप अपनी लाइटें बंद करके पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बंद कर देंगे। इस दौरान ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं हो पाएगा।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह और सचिव जितेंद्र ने बताया कि पेट्रोलियम कम्पनियों को एसोसिएशन की ओर से पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन उस पर आशानुरुप कार्यवाही नहीं होने से डीलर्स में रोष है। इससे पहले 19 अक्टूबर को भी पेट्रोल पंपों पर पंद्रह मिनट का ब्लैकआउट किया गया था। अगर सरकार तब भी नहीं चेतती है तो 3 नवम्बर को पेट्रोलियम कम्पनियों से कोई भी पेट्रोल-डीजल की खरीद नहीं करेगा। इसके बाद 15 नवम्बर को न तो पेट्रोल-डीजल खरीदा जाएगा और ना ही ग्राहकों को दिया जाएगा, यानि पूर्ण हड़ताल रहेगी।

Previous articleमुंबई दुनिया का 14th सबसे अमीर शहर – 45,000 करोडपति रहते है यहां .
Next articleउधर प्रधानमंत्री को मुस्लिम महिलाओं की तीन तलाक को लेकर चिंता – इधर हिन्दू महिलाएं यूं कर रही इस कानून का MISUSE