दीपावली पूजा के बाद शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

fire-at-showroom

उदयपुर. दीपावली पूजा के बाद रविवार को डोरे नगर स्थित एक शोरूम में आग लग गई। आग से ऑफिस और उसका सामान जलकर राख हो गया। आग पर तीन फायर ब्रिगेड से काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, शहर के यामाहा शोरूम में रविवार दोपहर आग लग गई। आग दीपावली पूजा के बाद लगी। उस वक्त ऑफिस से लोग जा चुके थे। आग से ऑफिस और एसेसरीज पार्ट जलकर राख हो गए। शोरूम से धुआं निकलते देख लोगों को आग का पता चला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई जा सकी। इस दौरान हिरण मगरी पुलिस भी पहुंची। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से बताया गया।

Previous articleउदयपुर में फल फूल रहा था १५ हज़ार करोड़ रूपये की नशीली दवाओं का अवैध कारोबार
Next articleघायल पेंथर चड़ा पहाड़ी पर, ट्रंक्युलाइज करने बाद भी टीम के पीछे लपका