क्रिसमस कार्निवल एवं क्रिसमस पार्टी का आयोजन

photo-1

उदयपुर। अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर प्रांगण में प्री-प्राइमरी के नन्हें बच्चों द्वारा क्रिसमस कार्निवल तथा क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में बच्चे नन्हें सेंटा की वेशभूषा में सज कर आए थे। सभी बच्चों ने सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने पार्टी में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने सेंटा कैप, इनफेंट के बच्चों ने क्रिसमस ट्री तथा प्रैप के बच्चों ने स्नोमेन बनाकर अपनी कक्षाओं की सज्जा की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका झुमुर गहलोत ने बच्चों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दी।

Previous articleहिन्दुस्तान जिंक ‘राजस्थान ऊर्जा संरक्षण अवार्ड’ से पुरस्कृत
Next articleस्याही लगे नोटों से परेशान जनता बैंक लेने से कर रहा है इनकार