गर्भवती महिला को उठा ले गया पैंथर, खून से सना मिला शव

panther1उदयपुर. खमनोर क्षेत्र के सपतलियों का भीलवाड़ा के पास जंगल में शुक्रवार दोपहर अपनी दो ननदों के साथ चारा काटने गई बीस साल की महिला को पैंथर उठा ले गया। बाद में उसका शव पचास मीटर दूर पहाड़ी पर मिला। उसे तीन महीने का गर्भ था। इससे पहले पैंथर यहां बच्चों का शिकार कर चुका है।

सप्तलियों का भीलवाड़ा निवासी अमृता (20) दोपहर को ननद अनिता और लक्ष्मी के साथ चारा काट रही थी। तभी पैंथर आया और अमृता को गर्दन से दबोच कर ले गया। ननदों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए पत्थर फेंके तो पैंथर कुछ दूर ही अमृता को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाद में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शाम सवा पांच बजे शव को पहाड़ी से उतारकर लाए।
Previous articleचहेतों को निकाला टेंडर तो एसीबी ने की कारवाई
Next articleकैमिकल फैक्ट्री अग्निकांड: अब तक 6 मजदूर चढ़ गए आग की भेंट, फैक्ट्री मालिक फरार, नहीं लगा पुलिस को सुराग